आज़ादी का जश्न

आजादी का जश्न मनाएं, स्वतंत्रता की भावना को अपनाएं!

आपको और आपके परिवार को ७८वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!आज के दिन हमारे देश ने ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता प्राप्त की थी, और तब से इस दिन को हम स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाते हैं।

मेरे भारत की महिमा तो,सभी देवों ने मानी है,
तभी तो जन्म लेने की, इसी भूमि पर ठानी है।
यहां श्री राम की मर्यादा , महाभारत की कहानी है,
तो आयें साथ मिलकर सब, हमें संस्कृति बढ़ानी है।
महात्मा बुद्ध से त्यागी, महावीर से ज्ञानी है,
यशोधरा का विरह है तो,पन्ना की कुर्बानी है।
करु वर्णन मैं भारत का तो कम लगती कई सदियां,
यहां पुरुषों में नारायण,नारी में भवानी है।।

Comments

Popular posts from this blog

नाटक मंचन (मासिक गतिविधि)

New year celebration

हिंदी दिवस