विज्ञापन निर्माण गतिविधि
आज(१४ जुलाई ,२०२६) हिंदी की कक्षा में ‘विज्ञापन निर्माण’ गतिविधि आयोजित की गई। इस गतिविधि का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मकता, भाषा-कौशल तथा अभिव्यक्ति क्षमता का विकास करना था। विद्यार्थियों ने विभिन्न उत्पादों एवं सेवाओं के आकर्षक और प्रभावशाली विज्ञापन तैयार किए। उन्होंने प्रभावशाली शीर्षक, नारे तथा चित्रों का सुंदर प्रयोग किया। सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपनी कल्पनाशीलता और सृजनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
Comments
Post a Comment